
औरैया,संवाददाता:कस्बा अछल्दा के स्टेशन बाजार स्थित ऐतिहासिक बड़े मंदिर श्री सीता राम और हरीगंज बाजार तिराहा स्थित हनुमान मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन का माहौल बना हुआ है।सोमवार शाम अखंड पाठ शुरू हुआ। भक्तों ने दर्शन कर पूजा अर्चना की गई।


अखंड पाठ के साथ भक्त भजन-कीर्तन कर भक्तिमय बना दिया। मंदिरो को फूलों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। संध्या समय मंदिर की आकर्षक सजावट की रोशनी से मनमोहक दृश्य बन रहा है।बड़े मंदिर महंत हरिदास महाराज पुजारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर अखंड पाठ के बाद समापन पूजा अर्चना बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलेगा।


मोहल्ला नेविलगंज स्थित रामबाग मंदिर में तैयारियां चल रही मंदिर के महंत राम लखन दास ने बताया बड़े मंगलवार पर रात 8 बजे बड़े हनुमान की महाआरती से पहले 56 भोग अर्पित किया जाएगा।रूपपुर गांव के हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाएगा। दंगल का आयोजन होगा जिसमें राज्यो के पहलवान दांव पेज दिखाएंगे।कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का चलता रहा।
