
औरैया,संवाददाता:थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव मजरा बड़ी मड़ैया (गुनोली) निवासी पप्पू पाल नेविलगंज तेजपुर अड्डा पर हलवाई की दुकान किए हुए है उनका 24 वर्षीय पुत्र गौरव पाल 4 महीने पूर्व जिला मथुरा से बाइक से गांव वापस आते समय निचली गंग नहर मल्होशी पुल के पास रात में वाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से गंभीर रूप से घायल होने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया था हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रैफर कर दिया स्वजन कानपुर ले गए वहां इलाज चलता रहा याददाश्त न आने पर बतरा हॉस्पीटल नई दिल्ली में उपचार के लिए लाया गया कोमा में चले जाने पर आराम न मिलने पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय सैफई उसके बाद आगरा के श्रीराम हॉस्पीटल में चल रहे उपचार दौरान

शनिवार को मौत हो गयी शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बड़ी संख्या में आसपास गांव समेत कस्बा के दुकानदारो ने पहुंचकर शोक जताया।दिवंगत चार भाइयों में मिलनसार सबसे छोटा था।
