
औरैया,संवाददाता: कस्बा समेत मंडल सेक्टर की कार्यशालाओं में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान संगठन पर्व जोरदारी से चल रहा है।कस्बा अछल्दा में मंडल की नहर बाजार स्थित बड़ी हवेली बैठक संपन्न हुई।
मंडल अध्यक्ष राजवर्धन सिंह गौर ने कहा कि पार्टी के इस सदस्यता अभियान में कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाते हुए बूथ स्तरों पर भी अधिक समय दे।
मंडल महामंत्री शिवराम पांडेय, सेक्टर प्रभारी देवेंद्र सिंह, प्रबल प्रताप ,बूथ अध्यक्ष राम शंकर,प्रियांशु ,मलखान सिंह,सोनू राजपूत,हुकुम सिंह,गुलाब सिंह आदि कार्यकर्ती उपस्थित रहे।मलिकपुर सेक्टर अध्यक्ष पंकज सेंगर,रुरूकला सेक्टर अध्यक्ष शिव मंगल राजपूत, एली सेक्टर अध्यक्ष अवधेश सिंह की देखरेख में कार्यशाला में सदस्यता पर जोर दिया।
