
●रात में लाइट चली जाने पर परिजन बाहर सो रहे थे।

औरैया,थाना अछल्दा क्षेत्र के गांव सलेमपुर की मडैया में गुरूवार रात मकान पीछे दीवाल के सहारे ऊपर चढ़कर अल कमरा में प्रवेश कर उसमें रखी लोहे की अलमारी के लॉकर और बख्सा तोड़कर उसमें रखें लाखों के जेवरात समेत नगदी चोरी हो गए।सीओ ने जांच पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम ने पहुचंकर साक्ष्य एकत्रित किए।
गांव सलेमपुर निवासी विनय कुमार पाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि रात 10 बजे लाइट चली जाने के कारण दोनो कमरो की कुंडी लगा कर परिजन बाहर सोने के लिए आए मां बरामदा में बड़ा भाई राधा कृष्ण और भाभी आंगन मे सो रहे थे।जीने का गेट खुला हुआ था।रात मकान पीछे छत से चंढकर जीने से आकर चोरों ने भाई व मेरे कमरो में अलग अलग अंदर रखी अलमारी का लॉकर ताला तोड़कर दो चांदी की पायल दो कमर करधनी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी बृजबाला,दो अंगूठी और मां के बक्से में रखे 1लाख 50 हजार( डेढ़ लाख रूपये) नगदी चोरी कर भाग गए । दोनो कमरों के पड़े बेड पर सारा सामान बिखेर कर डाल दिया। दोनो भाईयो की शादियों में बना था बराबर का जेवर।सुबह जागने पर सामान बिखरा पड़ा मिलने पर जानकारी हुई।
सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह,थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह हल्का प्रभारी पहलवान सिंह ने मौके पर जाकर जानकारी की।फॉरेसिंग टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करते हुए पुलिस जांच पड़ताल कर रही।


