
● नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 1 से 51निर्माण कार्यो के प्रस्ताव पारित शासन को भेजे गए
औरैया,(प्रधुम्न पोरवाल):नगर पंचायत अछल्दा सभागार में बोर्ड की बैठक हुई।जिसमें मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजनांतर्गत वार्ड सभासदों से चर्चा हुई जिसमें नाला,नाली,इंटरलाकिंग रोड,इंटरलाकिंग फुटपाथ के 1 से 51 कार्य अनुमानित लागत 6 करोड़ 31 लाख 50 हजार के निर्माण कार्यो के प्रस्ताव को बोर्ड ने मंजूरी दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे रिंटू की अध्यक्षता में साढ़े तीन घन्टे चली बैठक प्रस्तावों पर चर्चा होने के साथ ही सभासदों ने अधिशासी अधिकारी विकाश कुमार को निर्माण विकास कार्य वार्डो में कराए जाने के प्रस्ताव दिए।
अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष योजना में 1 से51 निर्माण कार्य विकास कार्यो के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे स्वीकृति होते ही विकास शुरू कराए जाएंगे।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकेश यादव,सभासदों में सौरभ पोरवाल,राजेश कुमार वर्मा, संदीप सोनी,वीर पाल,राधा कृष्ण,रुक्मिणी देवी,ऋषभ दिवाकर,सितारा वेगम,शिखा यादव,वरिष्ठ लिपिक जय नारायण शाक्य,अमित यादव,पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।







