
औरैया,संवाददाता:गांवो में जल परीक्षण करने हेतु ब्लाक कार्यालय परिसर अछल्दा से तीन टीमों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति द्वारा प्रायोजित अंबर प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ द्वारा आयोजित जल परीक्षण कार्यक्रम तथा आई ई सी मटेरियल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ आईएसबी सुरेंद्र कुमार प्रजापति और एडीओ पीपी तारा चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर गांवो के लिए तीन टीमों को रवाना किया।उक्त टीमें प्रत्येक राजस्व गांव में पूर्व में चयनित महिलाओ को फील्ड रेस्ट किट के द्वारा जल परीक्षण का प्रशिक्षण कार्य करने वाली महिलाओं को देने का काम करेंगे साथ ही ग्रामीणों को जल जनित बिमारियों तथा शुद्ध पेयजल की उपयोगिता संचारी रोग आदि विषय पर लोगों को बचाओ हेतु जानकारी दी जाएगी।एडीओ आईएसबी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर के गांवो में कार्यक्रम होंगे जिसमें जल से उत्पन्न होने वाली बीमारियों से बचाव हेतू जन जागरूकता का कार्य कर जल परीक्षण का प्रशिक्षण भी देंगे और पोर्टल पर अपलोड करने की भी जानकारी देंगे इस क्रम में उन्होंने आगे बताया कि ऐसे जन जागरूकता का कार्यक्रम का लाभ ले।इस दौरान जिला समन्वयक इन्द्र भूषण राय ,अजय कुमार शुक्ला, प्रशांत आदि ब्लाक स्टाफ मौजूद रहा।

