राहुल-अखिलेश बोले- इंडिया गठबंधन की सरकार महिलाओं को सालाना एक लाख देंगे:पीएम ने अरबपतियों के करोड़ों रुपए माफ किए
●देश के सभी समाज के गरीब परिवार को लखपति बनाएंगे
●देश में इंडिया गठबंधन का तूफान, नरेंद्र मोदी नहीं बनेंगे पीएम
कन्नौज/कानपुर:इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज में आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संविधान की किताब को हाथ में लेकर कहा कि भाजपा इसको खत्म करना चाहती है। दुनिया की कोई ताकत, इसकी शक्ति को छू नहीं सकती है। लोकतंत्र को बचाना है।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोडिंग ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए पहले मीडिया को मोदी का परिवार बताया। इसके बाद भाजपा सरकार पर तीखे तंज कसे। राहुल गांधी ने कहा कि 10 साल तक मोदी जी ने अडानी-अंबानी का नाम नहीं लिया।जब उनकी सरकार जा रही है ,तो अडानी -अंबानी से कह रहे, मुझको बचा लो। मोदी सरकार ने 22 लोगों को 16 लाख करोड़ दिया। इंडिया गठबंधन की सरकार देश के सभी समाज के गरीब परिवार को लखपति बनाएंगे। उनको हर साल एक लाख देंगे, जिससे उनकी जिंदगी बदल जाएगी।
कोरोना में जिनका टीका लगवाया,उनसे इलेक्ट्रोल बांड के नाम पर करोड़ों का चंदा लिया। बेरोजगारों को थाली पकड़वाई। हम बेरोजगारों को पक्की नौकरी देंगे।उन्होंने अरबपतियों का कर्जा माफ किया। हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। संविधान की किताब को हाथ में लेकर कहा कि भाजपा इसको खत्म करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि यूपी में आएगा बदलाव दुनिया की कोई ताकत, इसकी शक्ति को छू नहीं सकती है। लोकतंत्र को बचाना है। आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजा, सतेंद्र जैन को जेल भेजा, मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया। अरे पूरी जिंदगी जेल में रखो डरने वाले नहीं हैं।यूपी में इंडिया गठबंधन का तूफान आने जा रहा है।इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में कन्नौज, कानपुर देहात ,कानपुर नगर में चुनावी जनसभाएं आयोजित हुई।