औरैया शहर में निकली तिरंगा यात्रा:स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर रोशनी से जगमग हुए कार्यालय
औरैया:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर ककोर मुख्यालय, पुलिस लाइन,नगर पालिका परिषद, जनपद की नगर पंचायत भवन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे हैं। देशभक्ति की बयार बह रही है।आजादी का अमृत महोत्सव की तैयारियां जोरदारी से चल रही हैं।हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मंजूरी दी गई।
प्रत्येक नागरिक को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रेरित किया गया।भारत की आजादी के 76 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे और देश अपनी आजादी के 77 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। “आजादी का अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अधिकारियों और स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ हाथों में तिरंगा लेकर शहर के तिलक स्टेडियम से सुभाष चौराहा,शहीद पार्क आदि प्रमुख मार्गो पर तिरंगा यात्रा निकाली।अपर जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह,सीडीओ अनिल कुमार सिंह आदि जागरूक करते हुए चल रहे थे।
हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। शहर के प्रमुख चौराहे और भवन झालरों की रोशनी से जगमगा उठे हैं। देशभक्ति की बयार बह रही है।
ध्वजारोहण के लिए शहर से लेकर गांव तक तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी, अर्धसरकारी, निजी, सड़क, चौराहे, तिराहे, दीवारों आदि को सजाया संवारा जा रहा है। बिजली के खंभों को रंगा जा रहा है। जगह-जगह सड़कों की सफाई की जा रही है। सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त पर होने वाले ध्वजारोहण की तैयारी चल रही है।
जहां ध्वजारोहण होना है। वहां साफ सफाई की जा रही है। हर कोई तिरंगा झंडा लेने केलिए अपने घर के पास चौराहे पर लगी दुकानों तक जा रहे हैं। अपनी पसंद का छोटा बड़ा तिरंगा ले रहे हैं।नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अछल्दा,दिवियापुर, फफूंद, बाबरपुर-अजीतमल, अटसू,बिधूना आदि में भव्य सजावट की गई।। डीएम और एसपी ने दी शुभकामनाएं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जनपदवासियों को आजादी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है।