प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव पहुंचे सीमा सुरक्षा बल दारोगा का हुआ स्वागत:वृद्ध दादी बोली नाती को देश सेवक के रूप में देख सपना पूरा
धनघटा(संत कबीर नगर):धनघटा तहसील क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव निवासी होनहार युवक का सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) में उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ ग्वालियर में प्रशिक्षण लेने बाद पैतृक गांव मंगलवार पहुचंने पर ग्रामीणों समेत परिजनों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
मुठही खुर्द निवासी संदीप शर्मा पुत्र शिव शंकर शर्मा की नियुक्ति 17 मई 2022 को ग्वालियर में सीमा सुरक्षाबल में उपनिरीक्षक पद का प्रशिक्षण प्राप्त करने बाद पैतृक गांव पहुचंने पर स्वागत हुआ।
दारोगा ने कहा कि वह देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे ।जिससे देश व गांव का नाम रोशन होगा।वृद्ध दादी हंसराजी देवी का कहना है अपने नाती को देश के सेवक के रूप में देखकर बहुत प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि आज नाती के इस पद पर पहुंचने से पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मां उषा देवी, उमाशंकर शर्मा,विजय शंकर शर्मा, दया शंकर, राम शंकर आदि मौजूद रहे।
