ट्रैक्टर से कराई जा रही पोखरे की खुदाई मनरेगा श्रमिकों में आक्रोश ,बीडीओ ने दिए जांच के आदेश
धनघटा(संत कबीरनगर):क्षेत्र के पौली ब्लाक अंतर्गत मनरेगा योजना से पोखरे की खुदाई करवाई जा रही है नियमों को ताक पर रखकर कार्य कराए जाने से मनरेगा श्रमिकों में आक्रोश बना हुआ है।
पौली ब्लाक के पचरा ग्राम पंचायत अंतर्गत जिनवा पोखरे की खुदाई मनरेगा योजना से कराई जा रही है मजदूरों से कार्य कराने का प्रावधान किया गया है लेकिन कार्यदाई संस्था ट्रैक्टर से पोखरे की खुदाई करवाकर शासन के नियमों को दर किनार करके धन की बंदरबांट करने की कवायद कर रही है।श्रमिकों की रोजी-रोटी छिनी जा रही है।
इस संबंध में प्रधान रमेश यादव ने बताया कि कुछ धनराशि राज्याश का मशीनरी से काम करवाने के लिए आता है उसी से ट्रैक्टर का प्रयोग कर पोखरे की खुदाई करवाई जा रही है।
खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर से खुदाई करवाने का कोई प्रावधान नहीं है। अगर ट्रैक्टर से पोखरे की खुदाई करवाई जा रही है तो यह नियम के विरुद्ध है जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
