नगर पंचायत अछल्दा में भारी मतदान:भाजपा प्रत्याशी राजेश पोरवाल और सपा प्रत्याशी अरूण दुबे ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार
नगर पंचायत अछल्दा के चुनाव में भारी संख्या में मतदाताओं ने वोट डालकर विकास की नगर में गति बढ़ाने के लिए नगर और वार्ड के मुखिया को चुनने के लिए मतदान किया।
नगर के सम्मानित मतदाताओं और पार्टी समर्थकों को भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार पोरवाल उर्फ राजू और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरूण कुमार दुबे उर्फ रिंटू ने आभार व्यक्त किया है।
व्यापारियों,पार्टी टीम के प्रति जताया आभार
भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर,राजवर्धन सिंह गौर उर्फ ईसान,जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ संजय पोरवाल आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने नगर पंचायत अछल्दा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत दृढ़ संकल्प में कस्बा को भगवा में करने के संकल्प पर भरपूर सहयोग मिलने पर व्यापारियों समेत सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्ति किया है।