*नगर निगम ,नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा प्रत्याशियों की होंगी जीत *गुड़ागर्दी,भूमाफिया,चोर गिरोहों का सफाया,गलत कार्य करने वाले जेल ही जाएंगे:सांसद डा.राम शंकर औरैया:लोकसभा इटावा सांसद डा राम शंकर कठेरिया ने कहा कि प्रदेश में हो रहे नगर निकाय के चुनाव में नगर निगम महापौर,नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा के प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होंगी,भाजपा सरकार में गलत कार्य करने वाले जेल ही जाएंगे,गुड़ा गर्दी भूमाफियाओं,चोर गिरोहों का सफाया हो रहा है।डबल इजन की सरकार में गरीब मजदूर नोजवानों के साथ महिलाओ का सम्मान बढ़ा है।पार्टी में महिलाओं का भविष्य सुरक्षित है आज बहूं बेटियां आधी रात कही भी आ जा रही आप सभी आत्मनिर्भर बने।
कस्बा अछल्दा के सराय बाजार पुराना अस्पताल के निकट ब्लाक स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओ के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा इस नगरीय चुनाव में विपक्षी पार्टियों के चेहरे उतरे हुए नजर आएंगे।इसलिए द्वितीय चरण के मतदान 11 मई को कार्यकर्ता जाकर नगर पंचायत अछल्दा से पार्टी प्रत्याशी राजेश पोरवाल समेत जिले की सभी सीटों पर जिताना है।प्रदेश के सभी नगर शहर में भगवा का परचम लहराएगा।
इटावा सांसद डा. राम शंकर कठेरिया संबोधित करते हुए
सांसद बोले कि मुझे जानकारी मिल रही है जो भी भाजपा संगठन का कार्यकर्ता भीतर बाहर हो रहा है उसे पार्टी की कोई जरूरत नही है।ऐसे पार्टी के लोगो को चिन्हित किया जा रहा है।
सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे,जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, जिलामहामंत्री कौशल राजपूत,निकाय चुनाव प्रभारी अनिल शुक्ला,जितेंद्र सेंगर मंडल अध्यक्ष,संजय पोरवाल जिलाध्यक्ष व्यापारिक प्रकोष्ठ,चंद्रभान सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ,शिवेंद्र सिंह सेंगर प्रधान ,रिंकू तोमर ,गौरव श्रीवास्तव , प्रशांत शुक्ला ,श्याम बाबू शर्मा,शिव राम पांडेय , प्रतिभा पोरवाल, संगीता पोरवाल,सरनाम सिंह शाक्य,ड़ा आई डी गुप्ता, राहुल सोनी,नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजेश पोरवाल उर्फ राजू,आदि बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।