प्रदेश में अराजकता का माहौल,जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा सरकार:पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरीधनघटा(संतकबीरनगर):समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार लगातार जनता का विश्वास खोती जा रही है।चारों तरफ अराजकता फैली हुई है विकास कार्य ठप पड़े हैं।किसान परेशान हैं। नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है।नगर निकाय के चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ा परचम लहराने जा रही है नगरीय चुनाव परिणाम चौकाने वाले होंगे जो देश प्रदेश की राजनीति में तस्वीर बदलेंगे।
धनघटा में आयोजित हैसर -धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पार्टी प्रत्याशी मनीषा पासवान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ दल की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। अपराधियों के मनोबल बढ़े हुए लोगों के अंदर भय का माहौल होने से भाजपा सरकार का जनता से मोह भंग हो चुका है। पूर्व मंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।
पूर्व मंत्री बोले सपा के शासनकाल में हुए विकास कार्य को जनता याद कर रही हैं।अब नगर निकाय के चुनाव में ही जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है ।सपा कभी भी जाति धर्म की राजनीति नही करती है सपा सामाजिक न्याय की राजनीति करती है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हैसर धनघटा नगर पंचायत से अधिकृत प्रत्याशी मनीषा पासवान को बनाकर क्षेत्र की जनता के बीच में भेजा है आप सभी जन समर्थन देकर 11 मई को चौमुखी विकास हेतु भारी मतों से विजई बनाने का काम करें।
सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सपा गरीबों के हक का हिसाब भाजपा सरकार से लेगी जिसके लिए जनता अब पूरी तरह से तैयार है।सभा को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व विधायक दशरथ प्रसाद चौहान, केडी यादव ,राम अशीष यादव ,बबलू भंडारी, मनीषा पासवान, गौहर अली , हरिराम यादव ,राजेंद्र प्रसाद ,चंदू यादव, हरिश्चंद्र यादव ,राम दरस यादव, संगीता बाबी,शिवनाथ यादव, मनोज पहलवान, रविंद्र राय आदि ने विचार व्यक्त किए।