पांच आईएएस अधिकारियों का फिर हुआ तबादला:औरैया की डीएम नेहा प्रकाश
फाइल फोटो:2012 बैच की आईएएस नेहा प्रकाश
लखनऊ। प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है।प्रदेश शासन ने पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया।जिनमें जितेन्द्र प्रताप सिंंह को डीएम देवरिया के पद से स्थानांतरित कर डीएम बागपत बनाया गया है।वही 2010 बैचे के आईएएस अफसर अखण्ड प्रताप सिंह को विशेष सचिव गृह से डीएम देवरिया बनाया गया है।
2013 बैच के आईएएस अधिकारी राजकमल यादव को बागपत से हटाया गया है।
2012 बैच की आईएएस नेहा प्रकाश को डीएम श्रावस्ती से डीएम औरैया बनाया गया है।
आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव डीएम औरैया के पद पर तैनात थे। उन्हें प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
