श्रद्धेय देवी दयाल की द्वितीय पुण्यतिथि:समाज में युवा पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे:सतीश महाना विधानसभा अध्यक्ष
औरया,(प्रधुम्न पोरवाल):विकास खंड अछल्दा क्षेत्र के मुनागंज गांव में रविवार शाम उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्व०देवी दयाल आई.ए.एस.(रिटायर्ड)पूर्व सचिव भारत सरकार की द्वितीय पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
मुनागंज गांव में श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एक छोटे से गांव में जन्में श्रद्धेय दयाल जी हमारे बीच में नही है।समाज में आज के युग के सबसे अग्रणी पुरुषों जाने जाएंगे। उच्च पद से सेवानिवृत्त होने वाले दयाल जी हमारे समाज के अति विशिष्ट व्यक्तियों में थे। पैतीस वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कई सर्विस उपलब्धियां हासिल कीं और उनका नाम उच्च अफसरों में लिया जाता है।उन्होंने न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे भारत में सम्मान और कीर्ति प्राप्त की।हम सब के लिए एक स्तंम्भ थे और उनका जीवन हमारे लिए एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त एवं अतिरिक्त सचिव के पदों पर एक लम्बे समय के लिए कार्य किया और बैंकिंग सचिव,वित्त मंत्रालय के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
दिबियापुर विधानसभा से सपा विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि दयाल साहब बहुत ही सरल स्वभाव के थे जो उनके संपर्क में आया वो खाली हाथ नही लौटा।उन्होंने निस्वार्थ भाव से कार्य किया।साधारण व्यक्ति से लेकर प्रमुख व्यक्ति तक उनके पास पहुचंने पर निराश नहीं हुआ।ऐसे युग पुरुष को हम नमन करते हैं।
श्रद्धाजंलि सभा में पत्नी नीना दयाल,बेटी अलकनंदा दयाल
(आई.ए.एस) ,दामाद प्रियांक भारती (आई.ए.एस.) गौरव दयाल,हर्षवर्धन दयाल,नेहा दयाल,शम्भू दयाल,ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना,नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण दुबे रिंटू ,होती लाल,राजेन्द्र कुमार सिंह,ऋषीश्वर दयाल,शिशु पाल सिंह,मोनू दयाल,सुभाष चंद्र,सौरभ दयाल,महेश चंद्र,मिल मालिक मनोज यादव,अब्दुल करीम,फिरोज,सुरेश दोहरे, रामवीर यादव समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों,ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की है।