
औरैया,संवाददाता):कस्बा अछल्दा के सराय बाजार स्थित पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल राजू के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप मनाया गया।
भाजपा पार्टी के वरिष्ठ वयोवृद्ध श्याम बाबू शर्मा ,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, अमित तोमर ,प्रशांत शुक्ला ,नगेन्द्र सेंगर ,प्रमोद ,विकास,प्रदीप प्रजापति,सम्राट श्रीवास्तव,सौरभ राठोर ,बादशाह सिंह भदौरिया आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष किया।उन्हें विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
