

औरैया,संवाददाता:अहिंसा ,शांतिऔर सद्भावना के प्रतीक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुरूवार को मनाई गई।सरकारी और अर्धसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण हुआ।
नगर पंचायत अछल्दा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर चेयरमैन अरूण कुमार दुबे रिंटू ने माल्यार्पण के पूर्व भवन पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।

चेयरमैन ने स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आज़ादी और समाज के उत्थान में अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने लोगों से गांधी जी के विचारों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर सभासद समेत नप.कर्मी मौजूद रहे।

अछल्दा चेयरमैन अरूण दुबे सभासदों के साथ कर्मी को प्रमाण पत्र देते


विकास खंड कार्यालय अछल्दा पर प्रभारी खंड विकास अधिकारी केशव कांत त्रिपाठी,पशु चिकित्साधिकारी ड़ा सौरभ,एडीओ पंचायत प्रभारी गौरवेंद्र सिंह,सुरेंद्र प्रजापति,
अब्दुल करीम,सलीम अहमद,नीरज पांडेय,हेमंत शर्मा,सर्वेन्द्र यादव,प्रशांत यादव,सत्यपाल सिंह,सुनील यादव,सलीम अहमद आदि सचिव समेत लिपिक अमित कुमार,लिपिक राम कुमार दुबे आदि ब्लाक कर्मी ने ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डा.जितेंद्र यादव,ड़ा गौरव कुमार,डा.अमरदीप चौधरी,डा.ललित मोहन,शिवेंद्र चौहान,फार्मासिस्ट राजेश यादव,संजीव कुमार आदि ने चित्रों पर माल्यार्पण किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार,अंबरीश वर्मा,कौशलेंद्र यादव,कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव,बहुउद्देश्यीय ग्रामीण सहकारी समिति नोनिकपुर अध्यक्ष विनीता देवी, प्रतिनिधि धीरज सिंह,सचिव निगम चंद्र,सहकारी समिति भैसोल पर अध्यक्ष अविनाश भानू अध्यक्ष,सचिव सुगम चन्द्र,छछुंद समिति अध्यक्ष राज मोहन सिंह,सचिव चंद्रभान सिंह समिति बंशी,पी बैक्स अछल्दा पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष यादव,सचिव असित यादव,समिति बंशी पर उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी,सचिव रजनीश यादव,थाना भवन पर प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा,रेलवे स्टेशन पर अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी आदि ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
