
धनघटा (संत कबीरनगर) संवाददाता:नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम के छात्र छात्राओं और शिव मंदिर धनघटा में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने का आवाह्न किया। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की तरफ से चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पंचायत हैसर बाजार को प्रथम स्थान पर लाने के लिए नगरवासियों और छात्र छात्राओं का योगदान अहम है। उन्होंने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे इस पखवाड़ा में भाग लेकर स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करना चाहिए। इस दौरान अखिलेश पाठक, नन्हे ,राजेश, सूरज गोस्वामी, अयोध्या प्रसाद, रवि ,महेंद्र, सूरज ,इरफान अली ,आजम, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।

उच्च प्राथमिक विद्यालय धनघटा प्रथम के छात्र छात्राओं व शिक्षको को अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार शपथ दिलाते
