प्रदेश सोशल मीडिया (युवा मोर्चा)के अभिषेक पोरवाल नामित सदस्य
औरैया,संवाददाता:भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की संस्तुति पर लोकसभा चुनाव के अंतर्गत प्रदेश सोशल मीडिया(युवा मोर्चा) हेतु औरैया जिला हेतु कस्बा अछल्दा हरीगंज बाजार निवासी अभिषेक पोरवाल को प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य नियुक्त किया गया है।
प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख डा.ऋचा राजपूत ने पत्र नियुक्त पत्र जारी किया। अभिषेक पोरवाल ने कहा कि जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन करने के लिए मैं पूर्ण रूप से संकल्पित रहूंगा।