अछल्दा में सपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ:परेशान जनता बदलाव का मन बना चुकी:विधायक प्रदीप
औरैया,संवाददाता:इटावा लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे के चुनावी कार्यालय का कस्बा अछल्दा के स्टेशन बाजार जय श्रीगेस्ट हाऊस में फीता काटकर शुभारंभ इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक प्रदीप यादव ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समस्याओं से परेशान जनता सपा की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर सपा के पक्ष में लामबंद हो रही है ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को चुनाव में एकजुट करने में ताकत झोंकें। परेशान जनता बदलाव करने का मन बना चुकी सभी वर्ग परेशान हो चुका है।
जिला पंचायत इटावा अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता सबसे अधिक मजबूत है क्योंकि सपा कार्यकर्ताओं के सम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव घर- घर जाकर सपा के पक्ष में माहौल बनाएं। इस मौके पर सपा प्रत्याशी
जितेंद्र दोहरे,औरैया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता,
अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे रिंटू,पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष रामवीर यादव,मिल मालिक मनोज यादव,पूर्व प्रधान प्रमोद यादव,सर्वेश कठेरिया, जितेंद्र यादव उर्फ लालजी यादव,नवीन गुप्ता,हरी शंकर दिवाकर,प्रधान रनवीर यादव,जगन्नाथ सिंह उर्फ भींम,अंबरीक यादव आदि प्रमुख सपा नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।