कुदरकोट में मनायी गई आंबेडकर जयंती
औरैया,संवाददाता:कस्बा कुदरकोट बाबा साहब भारत रत्न डा. बी आर आंबेडकर की 133 वीं जयंती कस्बा कुदरकोट में मनाते हुए शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा को समाजसेवी संजय सिंह द्वारा पंचशील फहरा कर शुभारंभ किया जो कुदरकोट के मुख्य मार्ग भरथना- बिधूना मार्ग से होते हुए बाजार में निकाली गई।बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता समीर मोहम्मद ने कहा कि बाबा साहब द्वारा लिखे हुए संविधान को पालन करने के संदेश देते
हुए लोगो के बीच में ये भी संदेश छोड़ा गया की हमारी शिक्षा ही हमारा आभूषण है इसे कोई कभी भी लूट नही सकता यदि हम शिक्षित है तो हमारा कोई कुछ बिगाड़ सकता इसलिए हम भले ही
पढ़े हो या न हो लेकिन अपने बच्चो को जरूर पढ़ाना है। यात्रा मौके पर महेंद्र प्रताप सिंह,ललित मोहन,सचिन भारती, उत्कर्ष प्रताप, शानू पठान,शिक्षक स्वारथ सिंह आदि।
