सांसद के प्रति विरोध प्रदर्शन:पांच वर्ष उपेक्षा का आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाया
सांसद बोले कि मैं हमेशा जनता के बीच में रहा हूं : धनघटा संत कबीर नगर(संवाददाता):तहसील क्षेत्र के भंड में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विकास को लेकर चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष पी एन सिंह ने कहा कि पंच वर्षीय कार्यकाल में लोकसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई नही किए समस्याओं के अंबार को लेकर पार्टी प्रत्याशी के प्रति विरोध प्रदर्शन कार्यकर्ताओं ने किया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के फोन करने के बाद भी सांसद का फोन नहीं उठता था जिस समय भंडा में सड़क चौड़ीकरण के लिए जबरन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही थी कार्यकर्ता फोन लगाते रहे लेकिन नहीं उठा।कई मामलें में कोई सहयोग न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।
सुख-दुख प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि पार्टी के ही पदाधिकारी ही सांसद का विरोध शुरू कर दिए हैं।पूर्व प्रमुख पिंगल सिंह,रामजनक निषाद, पंकज पांडेय, राम विजय कनौजिया, राम आशीष मौर्य ,राम सजन,शिवेंद्र पाठक, डब्लू सिंह, अमरनाथ यादव, सच्चिदानंद पांडेय, सर्वेश पांडेय, अंटू सिंह ,राणा प्रताप सिंह ,राम उजागर आदि।
सांसद प्रवीण निषाद ने बताया कि मैं हमेशा जनता के बीच में रहा हूं कुछ लोग हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं जो बे बुनियाद है उनको समझने का प्रयास किया जा रहा है।