अवध सांस्कृतिक उत्सव समारोह में कलाकारों की मनोहारी प्रस्तुति
लखनऊ,संवाददाता :स्वर इण्डिया एसोसिएशन रंग मण्डल द्वारा अवध सांस्कृतिक उत्सव सांस्कृतिक समारोह उत्तराखंड महापरिषद भवन मोहन सिंह बिष्ट प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित संस्था सचिव हेम सिंह, अध्यक्ष कर्नल हर्ष वर्धन गुप्ता ने करते हुए शुभारंभ किया।
इस दौरान श्रीराम स्तुति,सरस्वती स्तुति,तालम भारत नाट्यम, पहाड़ी नृत्य,नृत्य भारत नाट्यम,अवधी लोक,होली,सूफी,डांडिया लोक नृत्य,गायन-लोक गीत,होली गीत,हनुमान चालीसा भारत नाट्यम पर कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कलाकार निवेदिता बैनर्जी,श्रृंजिनी सरकार, संचाली राज,खुशी सोनकर,ईशा श्रीवास्तव ,आन्या मदार ,लक्ष्मी ,अरना भट्ट,वर्तिका ,शिवानी ,शैलेन्द्र सिंह, दीपा,तमन्ना,ज्योति, अंशिका सिंह,स्वरूपा सिंह, सुष्मित त्रिपाठी,शुभांकी सिंह,स्वेच्छा वर्मा,अंजलि श्रीवास्तव ने सुंदर प्रस्तुतियां दी।
संस्थाअध्यक्ष और सचिव ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कलाकारों को प्रशस्ति पत्र,शील्ड देकर सम्मानित किया। परिकल्पना एंव संगीत निर्देशन संस्था सचिव ने नृत्य सहयोग एंव परिधान स्वरूपा सिंह ने किया।