धार्मिक आयोजन:श्रीमद्भागवत कथा की पुष्प वर्षा गाजे बाजे से
से निकली पोथी कलश यात्रा
औरैया,संवाददाता:विकास खंड अछल्दा के खुमानपुर गांव में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की पोथी कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जगह -जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ सभी मंदिरों में पूजा अर्चना हुई।
कथा पंडाल से पीले वस्त्रों में कन्याएं व श्रद्धालु महिलाएं सर पर कलश रखकर चल रहीं थीं।गाजे बाजे और डीजे पर मर्यादा मंगलगी जयकारे भक्ति गीतों की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। मंदिरों पर आचार्य परीक्षत में मान सिंह यादव व मिथलेश यादव से पूजा-अर्चना करवाते हुए चल रहे थे।
यात्रा में नगर पंचायत चेयरमैन अरूण कुमार दुबे रिंटू,ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना,ओम प्रकाश यादव,शिव राम यादव,प्रधान संघ अध्यक्ष रामवीर यादव,सत्यवीर यादव लोकोपायलट,राजवीर यादव,मीना देवी,श्याम देवी,रामवती यादव, सुभाष यादव,अरविंद यादव,प्रदीप यादव,अश्वनी,रिंकू यादव,देवा यादव,सूरज पाल, कृपाल दास आदि बड़ी संख्या में भक्त चल रहे थे।कुआं और हैण्डपम्पों से कलशों में जल भरवा गया उसके बाद यात्रा पंडाल में पहुंची। भगवताचार्यआचार्य पंडित अवधेश नारायण शास्त्री और उपाचार्य ने वैदिक रीति से कलशों को स्थापित करवाते हुए संगीतमय कथा का श्रवण करवाते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
आयोजक गणेश यादव और मिथलेश यादव ने बताया कि सुबह पूजन हवन का कार्यक्रम।कथा का 9 मार्च शनिवार को समापन ,10 को पूर्णाहुति और भंडारा होगा।