एसटीएफ की छापामारी:दो युवकों को साथ ले जाने की चर्चा,महुली पुलिस कर रही इंकार
धनघटा(संत कबीर नगर) संवाददाता: एसटीएफ ने शुक्रवार मध्य रात महुली थाना क्षेत्र के चंद्रौटी में छापेमारी करते हुए दो युवकों को साथ ले गई।इसकी चर्चा शनिवार को बनी रही पर पुष्टि नही हो सकी।पुलिस ने जानकारी से इंकार किया।
पुलिस कांस्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हुए आलाकमान अधिकारी से लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
शुक्रवार रात पुलिस की गाड़ी आई महुली क्षेत्र में डेरा डालने की चर्चा शुरू हुई।बताया जा रहा है कि रात को अलग -अलग स्थानों पर छापेमारी करके ले गई परिजन परेशान है। लक्ष्मी यादव ने बताया कि रात मे सादे भेष में आधा दर्जन लोग आए थे मेरे नाती को बिना जानकारी के साथ ले गए।
थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने दोनो युवकों की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया।