आज विराजेंगे रघुनंदन,सज गए भवन:मंदिरों में अखंड पाठ शुरू,कस्बा अछल्दा भगववामय,आज निकलेंगी विशाल शोभायात्रा
औरैया,संवाददाता:अयोध्या स्थित राम मंदिर के गर्भगृह में 22 को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रविवार को कस्बा अछल्दा के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ संगीतमय अखंड पाठ शुरू हुए,मंदिरों पर जगमग रोशनी के सजावट की गई।श्रीराम जानकी बैठे है मेरे सीने में……आदि भक्ति गीतों की धुन बज रही।प्रमुख मार्गो पर झंडा और गुब्बारे लगाकर भव्यता देते हुए नगर भगवामय।वही नगर समेत क्षेत्र प्राचीन,ऐतिहासिक करीब 65 मंदिरों में सजावट कर दीपोत्सव कार्यक्रम होगे।
कस्बा के नहर बाजार सब्जी मंडी तिराहा हनुमान मंदिर पर संगीत मई मंडली ने अखंड पाठ शुरू हुआ।
थाना गेट स्थित शिव मंदिर,और नहर बाजार महामाई मैया मंदिर पर अखंड पाठ शुरू हुआ।सोमवार 12 बजे से भंडारा होंगे।
स्टेशन बाजार स्थित बड़े मंदिर श्रीराम सीता के पुजारी हरिदास ने कस्बे में भक्तों से सम्पर्क करते हुए सोमवार 12 बजे आरती में शामिल होने के लिए कहा बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर बिशेष अनुष्ठान के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम होंगा।हनुमान मंदिर नेविलगंज पर सजावट की गई भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ भंडारा होगा।
हरीगंज हनुमान मंदिर से आज निकलेगी विशाल शोभायात्रा….
श्रीराम जन्म भूमि में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कस्बा के हरीगंज बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसकी सारी तैयारियां कर ली गई।
मंदिर समिति के पदाधिकारी देर शाम जनसम्पर्क करते हुए शोभायात्रा में पहुचंने की अपील कर रहे थे।सुमित तिवारी,महेंद्र गुप्ता,अमित तिवारी,केशव वर्मा,मुकेश गुप्ता,अंकित पोरवाल, हरिओम,अखिलेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में भक्त जनसंपर्क में जुटे हुए व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे।
स्टेशन बाजार बड़े मंदिर में जिलाध्यक्ष ने मत्था टेका 
भाजपा मंडल जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने बड़े मंदिर श्री सीता राम पहुचंकर पूजा अर्चना कर जानकारी लेते हुए अध्यक्ष राजवर्धन सिंह गौर,पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा चंद्रभान सिंह चौहान,नागेंद्र सेंगर,सम्राट श्रीवास्तव,अमित तोमर, प्रशांत शुक्ला आदि से जानकारी ली।स्वयंसेवक टीम के साथ टोलियों में श्यामू शुक्ला,हिमांशु,भुवनेश त्रिपाठी,अतुल ठाकुर, आदि व्यवस्था की देखभाल करते हुए झंडे लगवा रहे।
कस्बा हरीगंज बाजर में भव्य सजावट के साथ भगवामय में हो गया है।सराय बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य सजावट की गई रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर पर अखंड पाठ संगीतमय मंडली कर पूजा अर्चना चल रही।जगह जगह सुंदर पाठ धार्मिक आयोजन हो रहे सुगंधित फूलों व आकर्षक पोशाक से श्री राम दरबार का श्रंगार किया गया।
