सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया:संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
*भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल:विधायक प्रदीप यादव
औरैया,(प्रधुम्न पोरवाल):समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्म दिन कस्बा अछल्दा के सराय बाजार स्थित विधायक आवास/ पार्टी कार्यालय पर विधायक के नेतृत्व में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
लंबी दीर्घायु की कामना ..
सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रदीप यादव और मिल मालिक मनोज यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार दुबे उर्फ रिंटू,पूर्व जिपस जितेंद्र उर्फ लाल जी यादव ने सँयुक्त रूप से पार्टी जनों और समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर धूमधाम से मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की गईं।
असहायों को मिले कबंल…<
मकर संक्रांति का पर्व और सांसद के जन्मदिन पर असहायों को ठंड में राहत बचाने के लिए विधायक ने तीन सौ से अधिक कबंल वितरित किए।
संकल्प के साथ लोकसभा की तैयारी में जुटे….
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सांसद डिंपल यादव द्वारा सामाजिक विचारधारा माध्यम से समता मूलक समाज की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही यही कारण है कि आम जनमानस सपा की ओर अपनी निगाहें लगाए हुए ऐसे में पार्टीजनों की जिम्मेदारी है कि वह सांसद के जन्म दिवस पर संकल्प लेते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की सफलता के लिए अभी से जुट जाएं और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर बड़ी तादाद में लोगो को पार्टी से जोड़ा जाए।
समारोह में यह रहे मौजूद…
नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे उर्फ रिंटू,कारोबारी मिल मालिक मनोज यादव,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुभाष कठेरिया,रामवीर यादव प्रधान संघ अध्यक्ष,पूर्व जिपस जितेंद्र उर्फ लाल जी यादव,प्रशांत यादव,नगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता,रिंकू यादव, अमरीक,ओम प्रकाश चौटाला प्रधान,अरुणेश चौहान,फिरोज खान, शेरू,राहुल दिवाकर,अंकित कठेरिया,प्रमोद यादव समेत ब्लाक स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता,आसपास गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।