भ्रूण हत्या बर्दाश्त नहीं:बच्चियों को गर्भ में मारने वालों की खैर नहीं:सीएम योगी
* 6.88 अरब की 145 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण
* बेटियों-बहनों का सम्मान लक्ष्मी के रूप में सुरक्षा की गारंटी
औरैया,संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान पहुंच कर 6.88 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। महिला लाभार्थियों को चेक सौंपे।
ककोर के तिरंगा मैदान में आयोजित नारी शक्ति संवाद महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों-बहनों का सम्मान लक्ष्मी के रूप में होगा। उनकी सुरक्षा की गारंटी है। बच्चियों को जन्म से पहले गर्भ में मारने वालों की खैर नहीं। डबल इंजन की सरकार का मिशन’आधी आबादी’का सम्मान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि बेटियों-बहनों का सम्मान लक्ष्मी के रूप में होगा। उनकी सुरक्षा की गारंटी है।“देश के अंदर 100 वर्ष के बाद संसद बना और पहले ही दिन आधी आबादी को सम्मान देने के लिए नारी शक्ति बदन बिल पारित कराकर सम्मान दिया। मिशन शक्ति का चतुर्थ चरण में बहन-बेटियों को सुरक्षा देना और आर्थिक स्वाभालंबन का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने ने कहा कि बेटी जन्म लेगी तो रजिस्ट्रेशन के साथ पैसा मिलेगा। 1 वर्ष पूरे होने पर एकाउंट में रुपया आएगा।”
“बच्चों की पढ़ाई के लिए यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपए आएगा। बिना भेदभाव के विकास की योजना लागू की। औरैया में मेडिकल कालेज बनाया। औरैया में इन्फ्रास्टक्चर, हॉस्पिटल, विकास के कार्य आगे बढ़ रहे है। शासन की लोक कल्याणकारी योजना मकान मिलना, उज्जला कनेक्शन, हर घर नल योजना, स्वास्थ्य बीमा बिना भेदभाव के पहुंचाने का कार्य हो रहा है। सरकार ने दंगामुक्त प्रदेश की स्थापना कर त्योहार उमंग से साथ मनाए गए। कहीं कोई अव्यवस्था नही होगी।
मंच पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने मुख्यमंत्री योगी के पैर छुए। ग्रामीण अंचल से आई महिलाओं को पानी की बोतल भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है।आईजी प्रशांत कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं।
कार्यक्रम में आई महिलाओं के थैलों, बैग आदि की पूरी जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं एसपी, चारू निगम खुद ही माइक लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दे रही हैं। कार्यक्रम स्थल से लगभग 300 मीटर पहले वाहनों के खड़े करने का स्टैंड बनाया गया। इस दौरान कई बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच बाइक आगे ले जाने को लेकर बहस भी हुई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं।
इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षाकर्मियों से विनती भी की, लेकिन वजह न स्पष्ट करते हुए उन्हें बाहर रहने के लिए कह दिया गया। हालांकि इसके बाद जांच पड़ताल कर उन्हें जाने दिया गया है। यहां काले कपड़े में शामिल होने पहुंची छात्राओं को सुरक्षाकर्मियों ने पंडाल में घुसने नहीं दिया। उन सभी को वापस लौटा दिया गया। इस दौरान छात्राओं ने सुरक्षाकर्मियों से विनती भी की, लेकिन वजह न स्पष्ट करते हुए उन्हें बाहर रहने के लिए कह दिया गया। हालांकि इसके बाद जांच पड़ताल कर उन्हें जाने दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर होनी वाले नारी शक्ति वंदन विशाल महिला सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर भाजपा महिला विंग ने पूरी ताकत लगा रखी है।डीएम नेहा प्रकाश और पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीएम को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।समारोह की अपार सफलता पर जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्तओं समेत प्रशानिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया।