लूट की घटना में वांछित इनामिया को अछल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार औरैया :पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर लूट की घटनाओ में दस हजार रुपए का इनामिया अभियुक्त जितेंद्र कुमार यादव को पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार और थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चेकिंग दौरान मुखविर की सूचना पर लूट की घटना में बांछित इनामिया 10 हजार का अभियुक्त जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव निवासी बल्देव की मढ़ईया थाना अछल्दा को कस्बा के नगरिया तिराहा से 315 बोर तमंचा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह बताया दो माह पूर्व हुई लूट की घटना में बांछित चल रहा था 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।