बूथ स्तर पर कमेटियां बनाते हुए अधिक से अधिक लोगो को जोड़ा जाएं:प्रमोद यादव जिलासचिव सपानहर डांक बंगला अछल्दा पर सपा कार्यकर्ता की बैठक
औरया :समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर कार्यकर्ताओ की बूथ स्तरीय बैठक बुधवार को नहर डाक बंगला अछल्दा पर संपन्न हुई जिसमें आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोडने की जिम्मेदारी दी गई।
डांक बंगला पर पार्टी जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा पार्टी में एक जुटता कायम रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कमेटियां बनाते हुए अधिक से अधिक लोगो को जोड़े।सपा सरकार में जो विकास कार्य हुये उनकी उपलब्धियां बताए। कार्यकर्ताओ की समस्याओं को भी रजिस्टर पर दर्ज किया गया।पार्टी के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता शीपू को पिछले दिनों मनोनीत किए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत हुआ।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे,ब्लाक अध्यक्ष रामवीर यादव,फौजी मुलायम सिंह, ऋषभ दिवाकर सभासद,बहीद खान,सुभाष कठेरिया, सौरभ यादव,राम विलास ,लालाराम,गोविंद यादव,प्रेम चंद्र शाक्य,मीना कठेरिया आदि ने विचार व्यक्ति किए।विधायक प्रदीप यादव को आना था विधानसभा सत्र के चलते नही आ सके।