Life DastakLife DastakLife Dastak
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी
Font ResizerAa
Life DastakLife Dastak
Font ResizerAa
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी
Search
  • E-Paper
  • अपना शहर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • वेब स्टोरी

Top Stories

Explore the latest updated news!
पनकी-भाऊपर के बीच साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेसके दो कोच पटरी से उतरे,हादसा टला रेलवे ट्रैक बाधित

पनकी-भाऊपर के बीच साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेसके दो कोच पटरी से उतरे,हादसा टला रेलवे ट्रैक बाधित

नपं.अछल्दा में होंगे करोड़ो के विकास कार्य:बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्ताव

नपं.अछल्दा में होंगे करोड़ो के विकास कार्य:बोर्ड बैठक में लिए गए प्रस्ताव

पति-पत्नी बीच आपसी कलह को दूर कर बिखरे 6 परिवार हुए एक जुट

पति-पत्नी बीच आपसी कलह को दूर कर बिखरे 6 परिवार हुए एक जुट

Have an existing account? Sign In
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
2024 Life Dastak - All Rights Reserved.
WhatsApp Logo WhatsApp चैनल से जुड़े !

गोशाला से डियूटी कर घर के लिए बाइक से निकला था:अंगोछा से मुंह बंधे संविदा सफाई कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला,चार टीम गठित

Life Dastak
Last updated: 7 July, 2023 13:59 PM
By Life Dastak
No Comments
Share
4 Min Read

गोशाला से डियूटी कर घर के लिए बाइक से निकला था:अंगोछा से मुंह बंधे संविदा सफाई कर्मी का शव फंदे पर लटका मिला,चार टीम गठित औरैया:नगर पंचायत अछल्दा में संविदा पर नियुक्त्त सफाई कर्मी का शव गुरुवार सुबह नहर डाक बंगला परिसर में शीशम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटकते मिला।परिजनों का आरोप है कि रंजिश के चलते हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया।पुलिस खुदकुशी के नजरिये से देख रही।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए हर बिंदुओं पर जांच के निर्देश पर जांच की जा रही।पीएम हाउस से रात शव घर पहुचंते कोहराम मच गया।शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार हुआ।
कस्बें के मुहल्ला पुराना अछल्दा निवासी 34 वर्षीय महेन्द्र बाल्मीकि नगर पंचायत में संविदा पर सफाई कर्मचारी था।उसकी डियूटी नगर पंचायत की पसैया रोड़ स्थित गौशाला में थी।बुधबार घर से गौशाला में डयूटी करने गया था।रात में आठ बजे डियूटी खत्म करने के बाद घर के लिए बाईक से निकला।इस बीच उसने नहर बाजार में साथी मुकेश के साथ एक दुकान पर बैठकर चाय पी थी।इसके बाद वह बाइक से चला गया था।लेकिन,देर रात तक घर नही पहुंचा।इस पर परिजन ने खोजबीन की पर पता नही चला। गुरुवार सुबह महेंद्र का शव कस्बा स्थित नहर डाक बंगला की टूटी दीवार के किनारे सामने शीशम के पेड़ पर लटकता हुआ टहलने गए लोगो ने देखा।पुलिस और परिजन पंहुचे।पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। बाउंड्री के पास बाइक पड़ी गिरी मिली।नहर डाक बंगला से उसका मुहल्ला लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर है।फॉरेंसिक टीम ने पहुचंकर साक्ष्य संकलित किए।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का मामला लगता है।लेकिन उसकी मां सरोजा देवी ने बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।गांव में उसकी रंजिश चल रही थी।पुलिस ने युवक की तलाश में उसके घर दविश दी,लेकिन वह नही मिला।       

दूसरी जगह हत्या कर शव लटकाने की आशंका महेंद्र का जिस रस्सी से लटका था,वह बहुत छोटी थी।इसके अलावा उसके मुंह पर सफेद अंगोछा बंधा था।यदि उसने फांसी लगाई होती तो मुंह पर अंगोछा नही रहता।यदि वह फंदा लगाने खुद गया होता तो बाइक जमीन पर पड़ी क्यो होती।वह उसे खड़ा करने के बाद फंदा लगता।कपड़ो पर मिट्टी के निशान जिससे लगता है कि उसकी गुत्थम गुत्थी हुई है।इससे आंशका जताई जा रही है। किसी दूसरी जगह हत्या किए जाने के बाद शव यहां लाकर लटका दिया गया है।जिससे घटना का चक्र घूम जाए।

एसपी ने घटनास्थल और गोशाला पहुचंकर की जांच पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने घटनास्थल पर पहुँचकर जांच की।इसके बाद वह क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के साथ गोशाला पहुंची।जहा महेंद्र डियूटी करता था।उन्होंने उसके साथी कर्मचारी मुकेश से पूछताछ की।मुकेश ने बताया कि बाजार में चाय पीने के बाद वह वापस गोशाला चला आया था।महेंद्र अपने घर के लिए चला गया था। पुलिस अधीक्षक चारू निगम का कहना है कि मामले की जांच के लिए चार टीमो को गठित किया गया है।हर विंदु पर जांच की जा रही।तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा।
पीएम हाउस से शव देर शाम घर पहुंचा।परिजनों में कोहराम मचा।शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।नगर पंचायत ईओ विकास कुमार समेत वरिष्ठ लिपिक जय नरायण शाक्य स्टाफ के साथ पहुंचें।

Also Read -  अछल्दा ब्लाक में समीक्षा बैठक:हर पात्र को मिले आयुष्मान का लाभ-सीडीओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत:डियूटी से घर जाते अज्ञात वाहन ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर मारी टक्कर
AuraiyaAchhaldaUttar Pradesh

सड़क हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मी की मौत:डियूटी से घर जाते अज्ञात वाहन ने अछल्दा-बिधूना मार्ग पर मारी टक्कर

भुलाया नहीं जा सकेगा जाबांज सिपाही का बलिदान
AuraiyaAchhaldaIndiaUttar Pradesh

भुलाया नहीं जा सकेगा जाबांज सिपाही का बलिदान

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,गस्त में ढिलाई न बरती जावे घना कोहरा पड़ रहा:एसपी चारू निगम
AuraiyaUttar Pradesh

वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी,गस्त में ढिलाई न बरती जावे घना कोहरा पड़ रहा:एसपी चारू निगम

दुल्हन ने 5 दूल्हों के साथ बनाई सुहागरात, मामला खुला तो उड़े होश
Uttar Pradesh

दुल्हन ने 5 दूल्हों के साथ बनाई सुहागरात, मामला खुला तो उड़े होश

1
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना:नेशनल सोलर एंड ईवी एक्सपो तीन दिवसीय आयोजन
LucknowIndiaUttar Pradesh

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना:नेशनल सोलर एंड ईवी एक्सपो तीन दिवसीय आयोजन

कुर्की करने को राजस्व टीम के पहुंचते ही बकायदारों में हड़कंप जमा किया भुगतान
India

कुर्की करने को राजस्व टीम के पहुंचते ही बकायदारों में हड़कंप जमा किया भुगतान

13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूक अभियान:समय पर पूरी तरह ईलाज संभव
AuraiyaAchhaldaUttar Pradesh

13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूक अभियान:समय पर पूरी तरह ईलाज संभव

अछल्दा के युवक की इटावा महेरा चुंगी के पास सुपर फास्ट ट्रेंन से गिरकर मौत
India

अछल्दा के युवक की इटावा महेरा चुंगी के पास सुपर फास्ट ट्रेंन से गिरकर मौत

Show More
Life DastakLife Dastak
© 2023 Life Dastak - All Rights Reserved.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?