सेना के जवान की हृदय गति रूकने से मौत:निकली अंतिम यात्रा बिड़हर घाट पर दी गई सलामी
धनघटा(संत कबीर नगर):अंबाला में तैनात सेना के जवान का शव शुक्रवार अपराह्न पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भारी तादाद में कबीर के सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। तिरंगा के साए और भारत माता के जयकारे के बीच जवान व्यास यादव की शव यात्रा सेना के सजे वाहन से जब बिड़हर घाट के लिए रवाना हुई तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो उठी। सेना के जवानों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम समेत तमाम अधिकारियों ने अंतिम सलामी।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गोसाईपुर निवासी पारस नाथ यादव पुत्र 35 वर्ष व्यास यादव सेना में तैनात थे।मौजूदा समय व्यास अंबाला में सेना कैंट में तैनात थे।मृतक जवान का शव लेकर गांव पहुंची सैन्य टुकड़ी के सीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक आए हृदय गति रूकने से मौत हुई है।सैनिक की पत्नी प्रतिमा ताबूत पकड़कर शव से लिपट कर बेसुध हो उठी। पिता पारसनाथ बेटे के शव को देख बेहोश हो गए। मां की आंखों से अश्रु निकल रहे थे।अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हर तरफ से व्यास यादव अमर रहे, भारत माता की जय के नारे का शंखनाद गूंज रहा था। फूलों से सजे सैन्य वाहन पर अपने साथी के शव को संगीनोंं के साए में घेरे अंबाला से आए जवान दर्द से भरे मनोभावों के साथ मानो अपने साथी जवान को अंतिम विदाई देते हुए द्रवित हो रहे थे।पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सैनिक सम्मान के साथ सरयू नदी के तट पर बिड़हर घाट पर शव को पिता ने मुखग्नि दी। बिड़हर घाट स्थित सरयू तट पर सैनिक सम्मान के बीच सेना के सीओ राजेश कुमार ने अंतिम सलामी दी।