अचानक लगी आग आधा दर्जन रिहायशी छप्पर जलकर राख,नुकसान का जायजा लेने राजस्व टीम पहुंची
धनघटा(संत कबीर नगर):क्षेत्र के अहरा गांव में बुधवार दोपहर अचानक आग लगते ही पल भर में आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियों को आगोश में ले लिया।ग्रामीणों की कड़ी मेंहनत से आग पर काबू पाया गया।आग पर काबू होने के बाद दमकल की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
अहरा गांव निवासी रामजीत पुत्र तीजू ,विनोद पुत्र लहरी, लहरी पुत्र भीखा ,रामनिवास पुत्र मगरू ,गुरुदयाल पुत्र रामाश्रय का रिहायशी झोपड़ी में रखी दैनिक उपयोग की गृहस्थी समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया।राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आंकलन लिया। दो बकरियां झुलस गई एक की मौत हुई है।
तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।सरकार के द्वारा जो भी सुविधाएं प्रदान होनी है वह सारी सुविधाएं पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी।
